फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रेडक्रॉस मेले में बद्दी पुलिस करवाएगी खेल प्रतियोगिता, आज तक पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
28 नवंबर को एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन और 30 को बाइक रैली होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले में बद्दी पुलिस विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएगी। इन स्पर्धाओं में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पुलिस का उद्देश्य खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
प्रतियोगिताओं को तीन वर्गों में बांटा गया है। अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में 15 से 19 वर्ष आयु के प्रतिभागी वॉलीबॉल, कबड्डी और एथलेटिक्स में भाग ले सकेंगे। एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद तथा लंबी कूद होगी। पुरुष एवं महिला ओपन वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती और एथलेटिक्स की स्पर्धाएं होंगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम और शतरंज जैसी इंडोर प्रतियोगिताएं रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई है। कबड्डी के लिए कोच सुनील कुमार (94180-74161) और वॉलीबॉल के लिए कोच धनी राम (94184-54076) के पास पंजीकरण करवाना होगा। कबड्डी और वॉलीबॉल की प्रत्येक टीम के लिए एक हजार रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। मेले के शुभारंभ पर 28 नवंबर को दो किलोमीटर की एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन होगी। इसके माध्यम से नशामुक्त समाज और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। वहीं, 30 नवंबर को सामाजिक जागरूकता और सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली में हेलमेट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें