फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर बाइक हादसा<bha>;</bha> एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विप्रो कंपनी के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर
विज्ञापन

घायल का एसआईसी अस्पताल काठा में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर विप्रो कंपनी के सामने बुधवार सुबह दो बाइक के आपस में टकराने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए ईएसआईसी अस्पताल काठा में भर्ती किया गया है।
मृतक की पहचान पट्टा महलोग के कंडोल पंचायत के भियुंखर गांव के जितेंद्र ठाकुर (31) पुत्र सुदामा ठाकुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार जितेंद्र ठाकुर सुबह 8:00 बजे बरोटीवाला से गैस प्लांट की ओर अपनी कंपनी परिश्रम एप्लायंसेस में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार से आ रहे विजय कुमार (चंबा के वैली गांव निवासी) की बाइक ने जितेंद्र की बाइक से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन हेलमेट भी टूट गया। अचेत अवस्था में उन्हें बद्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल विजय कुमार को ईएसआईसी अस्पताल काठा में भर्ती किया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मृतक का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें