फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छोटी माली में मंडी के भूषण और बड़ी माली में मुल्लापुर के दीपा पहलवान रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अर्की(सोलन)। अर्की क्षेत्र में शुक्रवार को शक्ति पीठ माता श्री बनिया देवी की जात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें छोटी माली का खिताब मंडी के भूषण ने अपने नाम किया। वहीं मुल्लापुर से आए दीपा पहलवान ने धामी के भूपेंद्र को हराकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा धर्मपुर के मयंक और बिलासपुर के विनीत के बीच हुए बाघल केसरी की खिताबी कुश्ती के मुकाबले में 40 मिनट तक मुकाबला चलने का बाद भी कोई परिणाम नहीं मिला पाया और इसे बराबरी पर ही छोड़ दिया गया। दंगल रेफरी सत्य प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि दंगल में हिमाचल सहित हरियाणा पंजाब के पहलवानों ने जोर अजमाइश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। छोटी माली के विजेता पहलवान भूषण को कमेटी की ओर से 6100, जबकि उप विजेता को 5100 की राशि दी गई। वहीं बड़ी माली के विजेता को 8,100 और उपविजेता को 7,100 की राशि भेंट की गई। इस मौके पर महावीर दंगल समिति बनिया देवी प्रधान परमानंद शास्त्री, कोषाध्यक्ष दिलाराम ठाकुर, महासचिव मनोहर लाल शर्मा, सदस्य पूरन चंद शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र समेत अन्य लोग इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें