बार एसोसिएशन अर्की के चुनाव के दौरान मौजूद अधिवक्ता स्रोत: एसोसिएशन।
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। बार एसोसिएशन अर्की की ओर से चुनाव आयोजित किए गए। इसकी अध्यक्षता चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसीराम ठाकुर ने की। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुमार शर्मा को चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष अजय कौशल, महासचिव प्रेमलाल सहगल, कोषाध्यक्ष रमन शर्मा, प्रेस सचिव नितिश भारद्वाज, लाइब्रेरियन के पद की जिम्मेदारी अमित ठाकुर को सौंपी गई। इस अवसर बार के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर और कार्यकारिणी की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। उधर, नवनियुक्त अध्यक्ष ने बार सदस्यों का आभार किया और भविष्य में सभी सदस्यों के साथ मिलजुल कर कार्य करने का विश्वास व भरोसा दिलाया है।