फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भोजनगर बी को हराकर भोजनगर ए टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजनगर में दो दिवसीय मेले के शुभारंभ पर खेले गए कबड्डी के मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजनगर में दो दिवसीय दुर्गा-काली माता, अलखदाता मेले का शुभारंभ हो गया। मेले का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। इससे आपसी मेलजोल बढ़ता है। उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और अपनी ओर से मेला कमेटी के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। ग्राम पंचायत भोजनगर के प्रधान मनोज शर्मा ने बताया कि मेले के पहले दिन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भोजनगर ए की टी ने भोजनगर बी टीम को हराकर खिताब पर कब्जा किया। स्कूल वर्ग व 60 किलो वर्ग में 12-12 टीमों ने भाग लिया। जबकि 60 किलो वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में एसएनएस नालवा और रामपुर के बीच हुआ। इसमें रामपुर ने अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि ओपन वर्ग के मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। वहीं मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के सुप्रसिद्ध पहाड़ी कलाकार कपिल शर्मा लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीम को 21000 रुपये नकद राशि ट्राॅफी के साथ दी जाएगी, जबकि उपविजेता को 15000 व ट्रॉफी देंगे। जबकि 60 किलोग्राम वर्ग में विजेता को 7100 व उपविजेता को 5100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा स्कूली टीमों की कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3100 व उपविजेता को 2100 रुपये दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें