फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भट्टलोग की टीम ने बरोटा को हराकर मैच अपने नाम किया

विज्ञापन
रामशहर में आयोजित नेर प्रीमियर लीग सीजन-2 के दौरान मुख्याति​​थि के साथ मौजूद टीमों के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
नेर प्रीमियर लीग सीजन-के आठवें दिन दिखे रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। नेर गांव में आयोजित एनपीएल सीजन-2 के आठवें दिन क्रिकेट मैदान में रोमांचक और कांटे की टक्कर के मुकाबले देखने को मिले। पहला मुकाबला भट्टलोग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 86 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरोटा की टीम कड़े प्रयास के बावजूद 71 रन ही बना सकी। भट्टलोग ने यह मैच 15 रनों से अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला रामशहर ने पहले खेलते हुए 75 रन बनाए, जिसमें विक्रम ने 32 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में कुमारहट्टी की टीम 71 रन ही बना सकी और रामशहर ने यह बेहद रोमांचक मैच 5 रनों से जीत लिया। तीसरा मुकाबला मटुली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहेड़ी की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 50 रनों पर सिमट गई। आने वाले दिनों में होने वाले नॉकआउट और फाइनल मुकाबलों में टीमों के बीच और भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इस विशेष अवसर पर विक्की यूथ अध्यक्ष अर्की, सतीश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टॉस प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें