फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाटिया के व्यक्ति से हुई ठगी, मामला दर्ज

Mon, 04 Sep 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच की शुरू
विज्ञापन

कताडा में पढ़ रहे भतीजे के नाम पर हड़पे थे तीन लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के भाटियां गांव के एक व्यक्ति से विदेश में पढ़ाई कर रहे भतीजे के नाम पर ठगी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जिसमें पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार भाटिया निवासी प्यारा सिंह ने बताया कि वह पिछले 40 वर्षो से नालागढ़ में व्यवसाय करते हैं। उसका भतीजा अनमोल सिंह कनाडा में पढ़ाई कर रहा है। 20 दिसंबर 2022 को मध्य रात्रि उसे व्हाट्सएप पर काल आई जिसमें पलसपाल ने अपना नाम गलत अनमोल बता कर उससे गैर कानूनी तरीके से पैसा हड़पा। उसने बताया कि वह अनमोल सिंह बोल रहा है। वह बहुत बुरे तरीके से फंसा है। उसे पैसे की जरूरत है और उसे अभी पांच लाख रुपये चाहिए। जिस पर प्यारा सिंह ने कहा कि उसके पास अभी तीन लाख रुपये ही है। इतने कहने के बाद पलस पाल ने अपना खाता नंबर उसे भेज दिया। जिस पर उसने 21 दिसंबर को एक बैंक से 60,000 और दूसरे से से 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर किए। 22 दिसंबर को एक लाख दोबारा भेजे। प्यारा सिंह ने बताया कि कुछ दिन के बाद उसकी अनमोल सिंह से बात हुई। जिस पर अनमोल सिंह ने बताया कि उसने कोई पैसे की मांग नहीं की। न ही उसे पैसे की जरूरत थी। पलसपाल ने उसके साथ अनमोल सिंह के नाम पर ठगी की है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें