फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाटियां स्कूल को मिला ग्रीन स्कूल का अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ईको क्लब की गतिविधियों में भी किया बेहतर कार्य
विज्ञापन

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने किया है सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां को ग्रीन स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी के साथ ईको क्लब की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विशेष ट्राफी और प्रमाणपत्र मिला है। यह सम्मान सोलन में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त मनमोहन शर्मा से विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या ऋतु अवस्थी ने प्राप्त किया।
गौर रहे कि जिला स्तर पर पर्यावरण संरक्षण में सर्वश्रेष्ठ करने पर ग्रीन स्कूल का यह अवार्ड विद्यालय को सेंटर फॉर साइंस और एनवायरमेंट नई दिल्ली की ओर से आयोजित ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत प्राप्त हुआ है। दूसरी ओर सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब का सम्मान एनवायरमेंटल एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत बेहतरीन वार्षिक ईको क्लब रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर विद्यालय को प्राप्त हुआ है। इस विद्यालय को यह सम्मान सत्र 2016-17 से प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईको क्लब प्रभारी गुरचरण सिंह व सह प्रभारी विज्ञान स्नातक अध्यापिका वंदना राज के उत्कृष्ट विचारों के साथ-साथ विद्यार्थियों का विशेष योगदान है। विद्यालयों को हरा भरा बनाए रखने के लिए विद्यालय का ईको क्लब दैनिक कार्य कर रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी और कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। इसे विश्व के सुरक्षित भविष्य के लिए अति महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें