बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक राजन कंबोज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बीएसएनएल की भारतनेट उद्यमी योजना ग्रामीण इलाकों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है। योजना के तहत गांवों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और एफटीटीएच सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। बीएसएनएल के अनुसार, स्थानीय उद्यमी, केबल ऑपरेटर और तकनीकी युवा कम निवेश में इंटरनेट सेवा प्रदाता बन सकते हैं। उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण और राजस्व साझेदारी का लाभ भी दिया जा रहा है। इसी के तहत बीएसएनएल ने 259 रुपये वाला नया रूरल एंट्री प्लान भी लॉन्च किया है, जिसमें ब्रॉडबैंड के साथ ओटीटी सुविधा भी शामिल है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंच और रोजगार दोनों को बढ़ावा दे रही है।