फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: झाड़माजरी में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया स्थापना दिवस

Thu, 23 Jul 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
झाड़माजरी में एक उद्योग परिसर में स्थापना दिवस पर कामगार – स्रोत- संघ
विज्ञापन
राज्य सचिव ने कामगारों को गिनाई संघ की उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने अपना 72वां स्थापना दिवस बद्दी की कंपनी एमवीएमम व जेएसके इलेक्ट्रिकल झाड़माजरी में मनाया। भारतीय मजदूर संघ के राज्य सचिव राजू भारद्वाज ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक बहुत बड़ा संगठन है जो हमेशा मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ता आ रहा है और उस लड़ाई में सफलता भी हासिल की है। भारतीय मजदूर संघ ने हमेशा मजदूरों के बारे में ही सोचा और उनके हकों को दिलवाने के लिए भारतीय मजदूर संघ ने बड़े-बड़े संघर्ष किए। इसमें चाहे आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मिड डे मील वर्कर, मनरेगा में काम करने वाले मजदूर, उद्योग में काम करने वाले मजदूर हों भारतीय मजदूर संघ ने दिन-रात संघर्ष किए।
विज्ञापन

इस स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के राज्य सचिव राजू भारद्वाज, उद्योग प्रभारी गोपाल चौधरी, राज्य सदस्य मेला राम चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष खेमराज, विक्की कृष्ण चौधरी बंटी, कामगारों में रीता, मीना, सरस्वती, कौशल्या, रेखा, सीमा, अंजना, सुनीता, अनीता, मनोरमा, कमलेश, आरती, मंजू, शिवम, रवींद्र, काजल, अनिल, रचना, बॉबी, निशा, पुनीत, योगराज, वीरेंद्र सिंह, अश्विनी, अमरजीत, महेंद्र आदि सैकड़ों कामगार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें