फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाबा बालक नाथ मंदिर ध्यारीघाट में भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

विज्ञापन
कंडाघाट में भारतीय किसान संघ की बैठक के दौरान मौजूद लोग। स्रोत: संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कंडाघाट (सोलन)। भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश का खंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बाबा बालक नाथ मंदिर ध्यारीघाट परिसर में किया गया। इस अवसर पर ग्राम समिति बीशा, बाशा, कोट, क्वारग, तुंदल, सैंज, वाकना, पौधना, देलगी की पंचायत कार्यकारिणी एवं खंड कंडाघाट की कारिणी सहित प्रदेश के उपाध्यक्ष प्रेमदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बैठक में भाग लिया। शिविर में 56 लोगों ने भाग लिया। प्रेमदत्त शर्मा ने प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों को भारतीय किसान संघ की मूल संकल्पना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं राम लाल वर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग को संगठन की व ग्राम समिति के कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें