फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भारत विकास परिषद की लैब में होंगे एक्सरे, ईसीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड शुरू करने पर भी होगा विचार, 25 लाख रुपये सहयोग का आश्वासन
विज्ञापन

2018 से नो प्रोफिट के आधार पर चल रही भारत विकास परिषद की लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद ने बद्दी में सस्ती दरों पर संचालित प्रयोगशाला का विस्तार का निर्णय लिया गया है। परिषद ने यहां जल्द ही ईसीजी और एक्सरे की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच की बेहतर और किफायती सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
परिषद की इस पहल पर बद्दी के एक समाजसेवी ने 25 लाख रुपये परिषद को देने की घोषणा की। इससे जरूरतमंद रोगियों को घर-द्वार पर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। गौरतलब है कि भारत विकास परिषद बद्दी शाखा द्वारा वार्ड नंबर-1 में वर्ष 2018 से यह प्रयोगशाला संचालित की जा रही है, जो नो लॉस-नो प्रॉफिट के आधार पर कार्य कर रही है। इस प्रयोगशाला से अब तक सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिषद ने प्रयोगशाला के विस्तार का फैसला लिया है। फिलहाल यहां खून और पैशाब की जांच की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल ने बताया कि इसके लिए तकनीशियन और चिकित्सक की नियुक्ति कर दी गई है। आधुनिक तकनीक की मशीनें भी खरीद ली गई हैं। एक्स-रे और ईसीजी की रिपोर्ट चिकित्सक के हस्ताक्षर के बाद ही रोगियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें