बद्दी (सोलन)। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा ने बालोधी (कुल्लू) में आपदा प्रभावितों के लिए राशन व वस्त्रों से भरा ट्रक रवाना किया। ट्रक को माइल स्टोन गियर्स के ग्रुप प्रेजीडेंट (एचआर) एमके श्रीवास्तव ने झंडी देकर रवाना किया।
31 जुलाई 2024 की रात को बादल फटने से मलाणा डेम टूट गया, जिससे कुल्लू का गांव बालोधी को भारी नुकसान हुआ। शाखा ने सहायता स्वरूप गर्म कंबल, स्वेटर, बना बनाया खाना (रेडी टू ईट) जिसमें चावल, पनीर, दालें आदि भिजवाया।
शनिवार सुबह 8:30 बजे राहत सामग्री के ट्रक को विधिवत रूप से रवाना किया। परिषद के सचिव देवव्रत यादव ने दानी सज्जनों का आभार प्रकट किया। भारत विकास परिषद शाखा बद्दी के अध्यक्ष रमन कौशल ने कहा कि मानवता की सेवा ही भगवान की सेवा है। इस मौके पर नीरज गुप्ता, सीडी मिश्रा, धीरज मिश्रा, अनुपम शर्मा, परमवीर चौहान, दीपक कुमार, महेश कौशल, निर्मल सिंह, प्रेम लता समेत सैकडों लोग उपस्थित रहे। इस राहत सामग्री को भेजने में मुख्य रूप से माइल स्टोर गियर्स, बिरला टैक्सटाईल मिल, वर्धमान टैक्सटाईल मिल, दीपक स्पीनर्स, विनसम टैक्सटाईल, ईस्टमेन बैटरी, बीटा ड्रग्स, कलर्स इंडिया, शिवा स्कोरिटी, एसएनवीए ग्रुप, लाज मोटर्स, श्रीगंगा इंड्रस्टीज, राम देव स्वीट एंड नमकीन और समाजसेवी कृष्ण कौशल, भारतीय मजदूर संघ के सदस्य मेला राम चंदेल इंफोर्समेंट आफिसर दीपक शर्मा व स्वाति ने सामग्री व नकद राशि देकर सहायता की। संवाद