फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हादसा: चलती कार पर भरभराकर गिरी भारी चट्टान; पिता की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Tue, 11 Aug 2026 04:40 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)।

सार

शिमला-बिलासपुर एनएच-205 पर भराड़ीघाट के दसेरन में मंगलवार को पहाड़ी से भारी चट्टान चलती कार पर गिर गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हुए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को दाड़लाघाट से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक राहत एवं बचाव कार्य चला और मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
भराड़ीघाट के दसेरन में चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला-मंडी एनएच-205 पर पर दसेरन (छैता) के समीप मंगलवार को पहाड़ी से अचानक एक भारी-भरकम चट्टान सड़क पर गिरने से एक कार इसकी चपेट में आ गई। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला व युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शिमला से बिलासपुर की ओर जा रही वेगनार कार एचपी-52ए-7197 चट्टान की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार 63 वर्षीय अनिल बक्शी पुत्र राम शरण बक्शी, निवासी छोटा शिमला की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बिजेश्वरी बक्शी(58) पत्नी अनिल बक्शी और करण बक्शी (27) पुत्र अनिल बक्शी घायल हुए हैं। चट्टान के नीचे आने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें मशक्कत से जेसीबी और एक्सकेवेटर मशीनों घायलों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन



दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में घायलों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। जबकि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। हादसे में मृतक अनिल बक्शी की मौत के बाद उनके शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया गया है। डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और सड़क खुलवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर घायलों को पांच-पांच हजार रुपये जबकि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। लैंडस्लाइड की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हुई और हादसे के बाद एनएच-205 भी अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और एक्सकेवेटर मशीनों की सहायता से सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें