फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में गुरु अमर दास के प्रकाश पर्व पर लगा भंडारा

विज्ञापन
नालागढ के चौकीवाला में गुरू अमरदास के प्रकाश उत्सव पर प्रसाद वितरित करते हुए विधायक अपने धर्म प - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में गुरु अमरदास के प्रकाश पर्व पर ठंडे मीठे पानी की छब्बील और हलवा बांटा गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिख पंथ के महान प्रचारक एवं गुरु नानक देव के जीवन दर्शन व उनकी ओर से स्थापित धार्मिक विचाराधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजक विधायक हरदीप सिंह बावा और उनकी धर्म पत्नी परविंदर कौर बावा ने अन्य लोगों के साथ इस प्रसाद का स्वयं भी वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सिखों के तीसरे गुरु अमरदास के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर लंगर का आयोजन किया गया। यह आयोजन गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। गुरु अमरदास सिख धर्म के तीसरे गुरु थे, जिन्होंने 73 वर्ष की उम्र में गुरु पद प्राप्त किया था। उन्होंने लंगर परंपरा को बढ़ावा दिया, जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते है। इस मौके पर नगर पार्षद अमरेंद्र भिंडर, पार्षद महेश गौतम, गुरचरण सिंह चन्नी, नरेंदर नंदी, उजागर सिंह, मास्टर नाथू राम शर्मा, रविंदर सिंह, गौरव शर्मा,महेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह गोल्डी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें