पुलिस परिसर नालागढ़ में प्रसाद ग्रहण करते लोग।स्रोत: संवाद
संवार न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बद्दी जिला पुलिस के तहत नालागढ़ पुलिस थाने के परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि हर वर्ष 20 जनवरी को पुलिस कर्मचारियों की ओर से परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाता हैं। इसी के तहत मंगलवार को भी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में एसडीएम नरेंद्र आहलूवालिया, पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा स्थानीय दुकानदारों ने भी भाग लिया।