फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर में शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
रामशहर में महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद को शोभायात्रा के दौरान रथ में बैठा कर ले जाते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर (सोलन)। रामशहर के सनेड़ में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। हरिद्वार से पधारे महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज अगले सात दिनों तक भक्तों को कथा प्रसंग का अमृतपान कराएंगे। कथा के आरंभ में रामशहर चौक से कथा स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद को रथ पर विराजित कर लाया गया, जबकि बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए। भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर संत का स्वागत किया। कथा प्रारंभ करते हुए स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि श्रीमद्भागवत वेद रूपी कल्पवृक्ष का पका हुआ फल है, जिसका रस जीवन भर पीते रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, भागवत का रस कानों से पीने पर जीवन में शांति और अंत में मुक्ति मिलती है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को अमृत स्वरूप बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें