फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रंगोली प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन अव्वल

विज्ञापन
नव आदर्श स्कूल के छात्र रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए- संवाद
विज्ञापन
नव आदर्श स्कूल कडुवाना में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। दीपावली के अवसर पर नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग और रंगोली बनाने में भाग लिया। भगत सिंह हाउस और शिवाजी हाउस के सभी विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी छात्रों ने रंगोली में शिव पार्वती और सीता के चित्र बनाकर रंगोली में प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कक्षा तीन से पांच तक भगत सिंह सदन प्रथम, पांचवीं कक्षा की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। कक्षा छठी से आठवीं तक भगत सिंह सदन की छात्राएं प्रथम, शिवाजी सदन की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर शिवाजी हाउस की लड़कियां रहीं। कक्षा नौवीं से जमा दो तक के छात्र भगत सिंह और शिवाजी सदन के दोनों सदन प्रथम रहे। नौवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक शिवाजी और भगत सिंह सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा की लड़कियों के शिवाजी सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और भगत सिंह सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक हरदेव सैनी, प्रबंधक ममता सैनी व प्रधानाचार्य विनय शर्मा ने छात्रों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरेश कुमार,शिक्षक संजय कुमार, मीना शर्मा, समन्वयक फूलन देवी और अन्य सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें