अर्की छात्रा स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक डॉक्टर जगदीश नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से की गई। इसके पश्चात छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने छात्राओं को जीवन में सफलता के सूत्र दिए। कहा कि छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों से अधिक मेरिट में स्थान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के उच्च स्तर को प्राप्त करते हुए शिक्षा के साथ-साथ अन्य चुनौतियों के लिए भी तैयार रहें।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ-साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र अर्की के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लालचंद पाल, रविंद्र शर्मा पूर्णचंद भार्गव, राजेश गुप्ता, रोशन वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इनसेट
ये किए सम्मानित
इस अवसर पर वर्ष भर की गतिविधियों में बेहतर कार्य के लिए प्रथम आने पर लक्ष्मी बाई हाउस को सम्मानित किया गया, जबकि ईशा ठाकुर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। 12वीं कला विषय से कृतिका, सताक्षी, नेहा व भैरवी, वाणिज्य विषय में पायल वर्मा, सपना व दिया, विज्ञान में दिया गौतम, सहेली सरकार व ईष्ट, जमा एक आर्ट्स में ईशा, यशस्वी व भूमिका, वाणिज्य में रिया ठाकुर, आस्था शर्मा, शिवानी शर्मा, साइंस में मिताली, प्रियंका ठाकुर, रुचिका ठाकुर, 10वीं कक्षा में भूमिका पंवर, हर्षिता व समृद्धि वर्मा। नौवीं में कोमल, कामना, जागृति ठाकुर, आठवीं कक्षा में खुशी शर्मा, सानिया व प्रीति शर्मा कमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह सानिया, ईशा, परिधि, मानसी, अंजलि, राधिका, दिवांशी, दीक्षा, मोनिका और गरिमा को राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंडर-14 में भाग लेने और खुशी शर्मा व भावना को स्काउट एंड गाइड में, स्नेहा व हर्षिता पाल को एनएसएस मेगा का कैंप में भाग लेने के लिए सम्मानित किया गया। ईशा ठाकुर और रिया ने वर्ष भर पूर्ण उपस्थिति, भूमिका, निष्ठा और रोहिणी ने संस्कृत गीतिका में जिला में प्रथम स्थान, खुशबू और रोहिणी ने संस्कृत श्लोक में जिला भर में प्रथम आने पर, आर्केस्ट्रा में राजस्थान पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए भूमिका, रोहिणी, दीपिका, हिना, संजना, यशस्वी, आयुषी, नीलम, निष्ठा और सुरभि को, एकांकी में राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने पर तनीषा, भूमिका, जागृति, दिव्या, प्रेरणा, अर्पिता, सुरभि, सारांशी और हिमांशी, भूमिका को कला उत्सव में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर आने के लिए सम्मानित किया गया।