फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बंगाल वॉरियर की टीम बनी कबड्डी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में हनी फेशन की टीम को किया पराजित, 60 किलो वर्ग में बाबा जोगो अकादमी ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बाबा जोगो जी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब बंगाल वॉरियर की टीम ने जीत लिया है। उन्होंने एक एकतरफा मैच में हनी फेशन टीम को 28-12 से पराजित किया। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी की इस टीम को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ रही। 60 किलो वर्ग में बाबा जोगो अकादमी विजेता रहीं। बाबा जोगो अकादमी ने एनआरआई क्लब कैथल को पराजित किया। खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर दौड़ में पंजेहरा की पवनी ठाकुर विजेता रहीं। किरपालपुर की प्रभजोत कौर व अशमीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं। दौड़ में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रस्साकशी में बाबा दीप सिंह अकादमी करतारपुर की टीम विजेता व पंजेहरा के माॅर्डन अखाड़ा दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्यातिथि आबकारी कराधान विभाग के आयुक्त उज्जल राणा ने विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कार बांटे। कबड्डी की विजेता टीम बंगाल वॉरियर को 71 हजार व उप विजेता को 41 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी प्रदान की। 60 किलो वर्ग की विजेता टीम को 15 हजार व उप विजेता को 11 हजार रुपये व ट्राॅफी दी गई। तीसरे स्थान पर रहे वाली टीम को 3,100 रुपये दिए गए। क्लब के प्रधान उजागर सिंह चौधरी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता नियमित रूप से आयोजित की जाती है और आने वाले आयोजनों में भी टीमों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, केएल ठाकुर, जितेंद्र राणा और थाना प्रभारी राकेश राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें