फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास फुटपाथ पर बेंच से राहगीरों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
सोलन शहर के पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास सड़क किनारे लगा बैंच। संवाद - फोटो : घर पर खड़े होकर फायरिंग करता आरोपी युवक। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम सोलन ने पुराने उपायुक्त कार्यालय के पास बाईपास जाने वाली सड़क के किनारे हैंडपंप के साथ फुटपाथ पर बेंच लगा दिया है। हालांकि, इस बेंच के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय तहबाजारी अंडे और सब्जियां बेचने आ जाते हैं, जिससे भीड़ बढ़ जाती है और सड़क पहले ही तंग होने के कारण दुर्घटना का खतरा रहता है। इसके अलावा, लोग बैंच के नीचे कचरा फेंक रहे हैं, जिससे बदबू और गंदगी फैल गई है। नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा ने बताया कि बेंच लोगों की मांग पर लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अन्य वार्डों में भी इसी तरह बेंच लगाए गए हैं। हालांकि, तहबाजारी के बैठने की जानकारी नगर निगम को नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें