फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चुनाव से पहले नगर निगम में एनओसी लेने के लिए चक्कर काट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को 20 लोगों ने किया एनओसी के लिए आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम में चुनाव लड़ने की फिराक में बैठे संभावित प्रत्याशियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अब संभावित प्रत्याशी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी लगभग 20 लोगों ने निगम आकर अपनी एनओसी के लिए आवेदन किया। इसमें पानी, संपत्ति कर, कूड़ा शुल्क आदि के बिलों की एनओसी ले रहे हैं। अगर किसी ने संपत्ति कर जमा नहीं करवाया है या फिर पानी या कूड़े का बिल नहीं दिया है तो ऐसे में उसे नगर निगम चुनाव लड़ने से रोक सकता है। वहीं जिन लोगों ने अपने पानी व कूड़े के बिल जमा नहीं किए हैं, वह भी इसके लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं और बिल जमा करवा रहे हैं। उधर, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान ने बताया कि निगम में लोग अपने पानी, कूड़ा और संपत्ति कर की अदायगी के बिलों की एनओसी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी करीब 20 लोगों ने एनओसी लेने के लिए आवेदन किया था। जिनका सभी शुल्क क्लीयर है, उन्हें मौके पर ही एनओसी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें