फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छूटते ही पति ने शुरू की मारपीट

Thu, 27 Aug 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने बताया वह बद्दी में अपने पति व एक वर्षीय बच्ची के साथ रहती थी। उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ।
विज्ञापन


शादी से पहले उसके परिजनों ने साफ शब्दों में बता दिया था कि उनके पास दहेज के लिए पैसा नहीं है। वह स्वयं नौकरी करती थी, लेकिन वर्ष 2014 में गर्भवती होने पर उसने नौकरी छोड़ दी। तभी से उसका पति खर्चा मांगने पर उसे डांटता और मारपीट करता है। उसे घर छोड़ने के लिए कहता है, यही नहीं उसे जान से मारने की भी धमकी देता है।

26 अगस्त को वह अपनी बेटी के साथ मायके आने की तैयारी कर रही थी कि उसके पति ने बेटी को उससे छीन कर उसे कमरे में बंद कर दिया। कई बार फोन करने के बाद भी उसे नहीं खोला तो उसने पड़ोस की एक महिला को फोन कर रूम से बाहर आई। कई बार फोन करने के बाद पति ने बताया कि बेटी बीमार है उसके इलाज के लिए चिकित्सक के पास गया था। अब वह बेटी को लेकर घर जा रहा है तथा बच्ची को उसे कभी नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर बद्दी पुलिस ने धारा 498 ए तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी जी शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें