संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। पंचायती राज चुनावों के तहत मंगलवार को विकास खंड पट्टा की गुल्लरवाला, भाटोलीकलां, सौड़ी, साई, हरिपुर संधोली, बड़लग, जाड़ला, घड़सी तथा जगजीतनगर पंचायतों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विकास खंड पट्टा के खंड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी कुलदीप सिंह ने हरिपुर संधोली, गुल्लरवाला, भाटोलीकलां, साई तथा सौड़ी पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया, पेयजल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।