फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीसी बसाल ने जेपी सेवन स्टार को हराकर जीता कबड्डी का खिताब

विज्ञापन
दयारश मेले के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
देव विजेश्वर व देव दयारश देवठन दो दिवसीय मेला संपन्न, एसडीएम पूनम बंसल ने विजेता टीमों को किया सम्मानित
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में राहों की टीम ने चामत भड़ेच को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। देव विजेश्वर व देव दयारश देवठन का दो दिवसीय पारंपरिक मेला चामत भड़ेच में रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि बड़ोग प्रधान सुनील कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले में खेले गए वरिष्ठ कबड्डी प्रतियोगिता के मैच में बीसी बसाल ने जेपी सेवन स्टार की टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्यातिथि डॉ. पूनम बंसल ने सभी को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेले हमारी पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखाते हैं और आपसी मेलजोल के प्रतीक होते हैं। मेला कमेटी अध्यक्ष मदन शर्मा ने बताया कि मेले का शुभारंभ शनिवार को देवपूजन और ध्वजारोहण के साथ हुआ था। प्रथम दिन जूनियर वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में राहों की टीम ने चामत भड़ेच की टीम को हराकर जीत हासिल की। वरिष्ठ कबड्डी वर्ग में 10 टीमों ने भाग लिया। आयोजक समिति ने विजेता टीम बीसी बसाल को 12 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम जेपी सेवन स्टार को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की। विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मेले के दौरान प्रथम दिन उमादत्त गड़खल की ओर से और दूसरे दिन स्थानीय युवक मंडल शशल ने भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें