फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़माजरी में दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख का सामान ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़माजरी(सोलन)। झाड़माजरी-सोलन-स्वारघाट मार्ग पर ब्राह्मण माजरा गांव में मोबाइल की दुकान में शातिरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मोबाइल दुकान के मालिक नरता सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात को दुकान को बंद करने के बाद अपने घर को चले गए थे।
विज्ञापन

जब सुबह अपने घर पर ही थे कि साथ के पड़ोसी ने उसे फोन कर दुकान का ताला टूटने और शटर खुला होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही नरता सिंह अपने बेटे के साथ दुकान गए। वहां देखा कि दुकान का ताला टूटा था और दुकान का आधा शटर भी उठा हुआ था।
इसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर जाकर सामान को देखा। उन्होंने करीब ढाई लाख का सामान गायब पाया। उन्होंने तुरंत चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी। चोरी के आरोपी की तसवीर फुटेज में साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें