फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में ट्रक को ओवरटेक करते समय फिसला मोटरसाइकिल, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर जगातखाना में एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसके चालक की मौत हो गई। बाइक सवार ट्रक को ओवरटेक कर रहा था और सामने से परिवहन निगम की बस आ रही थी। बाइक सवार ने ब्रेक लगाई लेकिन मोटरसाइकिल स्किड हो गई। मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में प्रेम चंद निवासी गांव व डाकघर जगातखान डाकघर मंझौली तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह अपने घर के साथ लगती दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। उसने देखा कि एक मोटरसाइकिल पर अमरीक सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव खानपुरा डाकघर बेला जिला रोपड़ पंजाब सवार होकर रोपड़ से आ रहा था।
जगातखाना स्थित गुरुद्वारे के पास एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था कि अचानक सामने से एचआरटीसी की बस आ गई। मोटरसाइकिल सवार ने ब्रेक लगाई लेकिन वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसे तुरंत उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंपकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें