फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन पुलिस की दवा की दुकानों में औचक दबिश, खंगाला रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में जिला पुलिस बद्दी ने पंजाब और हरियाणा पुलिस के साथ नशामुक्ति अभियान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने क्षेत्र के दवा विक्रेताओं की दुकानों में जाकर औचक दबिश देकर रिकॉर्ड खंगाला। वहीं लोगों को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

नशा उन्मूलन जागरण कार्यक्रम के तहत राजस्व जिला बद्दी में पुलिस लोगों को ड्रग फ्री हिमाचल ऐप की विस्तृत जानकारी दे रही है। लोगों को बताया कि इस ऐप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। लोगों को पुलिस कर्मियों ने व्यवहारिक रूप से ऐप की जानकारी दी। एसपी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से भांग के पौधे उखाड़कर नष्ट किए जा रहे हैं।
पुलिस थाना बद्दी के तहत शीतलपघुर मार्ग और ग्राम पंचायत बरोटीवाला में स्थानीय निवासियों के सहयोग से भांग के पौधे उखाड़े गए। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन बरोटीवाला में लोगों को नशा निवारण के संबंध में शपथ भी दिलाई। इस दौरान दवा की दुकानों में प्रतिबंधित दवाओं की उपलब्धता के विषय में जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम ने ग्राम पंचायत मानपुरा में जन प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर उनसे क्षेत्र में नशे की उपलब्धता और नशा तस्करों के विषय में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें