फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में बीबीएन, माउंटेन ने जीते मैच

विज्ञापन
शहर के ठोडो ग्राउंड में बघाट कबड्डी लीग के दौरान लीड करती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सोलन के ठोडो मैदान में बघाट कबड्डी लीग सीजन-1 शुरू
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में 8 और महिलाओं में 6 टीमें ले रहीं भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। ठोडो मैदान में रविवार से बघाट कबड्डी लीग का शुभारंभ हुआ। लीग में सोलन जिला की 8 बॉयज और 6 गर्ल्स टीमें भाग ले रही हैं। लीग के पहले दिन महिला कबड्डी के तीन मुकाबले खेले गए।
इसमें युवा खेल समिति, बीबीएन गर्ल्स व माउंटेन गर्ल्स ने अपने-अपने मैच जीत लिए हैं। वही माउंटेन गर्ल्स, हिमालयन गर्ल्स व शूलिनी सेवन को हार का भी सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में महिला टीमों के दो पूल बनाए गए हैं। इनमें हर टीम को अपने पूल में दो मुकाबले खेलने होंगे। इसमें दोनों पूल से टॉप दो-दो टीमों का चयन सेमीफाइनल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल कबड्डी लवर द्वारा प्रायोजित लीग के इवेंट मैनेजर अरुण कुमार ने बताया कि पुरुष विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। महिला कबड्डी लीग के इनाम को बढ़ाकर विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 21 हजार और ट्रॉफी किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन मुख्यालय में पहली बार इस तरह की लीग का आयोजन हुआ है। लीग को 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक ठोडो मैदान में संचालित किया जाएगा। पहले दिन पहला मैच युवा खेल समिति और माउंटेन गर्ल्स के बीच खेला गया। इसमें युवा खेल समिति द्वारा 11 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की गई। दूसरे मुकाबले में बीबीएन गर्ल्स की टीम ने हिमालयन गर्ल्स को 5 अंकों के अंतर से मात दी। लीग का तीसरा मुकाबला शूलिनी सेवन और माउंटेन गर्ल्स के द्वारा खेला गया। मुकाबले में माउंटेन गर्ल्स ने 6 अंकों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें