फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन क्रिकेट लीग के 20 से 22 मार्च तक मुकाबले

विज्ञापन
बीबीएनआई के कार्यालय में क्रिकेट लीग के बारे में जानकारी देते हुए बीबीएनआईए के पदाधिकारी- संवाद
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 12 टीमें लेंगी भाग, तीन दिन होंगे मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बीबीएनआईए की ओर से बीबीएन क्रिकेट लीग के सीजन-6 का आयोजन 20 से 22 मार्च को किया जाएगा। प्रतियोगिता में बीबीएन की 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। बीबीएनआईए के पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता में कहा कि इस बार बीबीएन क्रिकेट लीग 20 मार्च से शुरू हो रही है। 22 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। प्रतियोगिता में लघु उद्योग लीडर, बीबीएन लाॅयन, सोशल एंबेस्टर, बीबीएन मैसेंजर, एनआईए, एडीएमए टाइगर, एलयूपी सुपर फाइटर, रायल टाइटन, रायल वॉरियर, लीगल लीजेंट व वाइस ऑफ बद्दी की टीमें भाग लेंगी। बीबीएनआईए ने इस बार भी रिद्धि पैंकेजिंग के संचालक मुकेश जैन को लीग का प्रभारी बनाया गया है। मुकेश जैन ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन-6 आयोजन किया जा रहा है। इस लीग का मुख्य उद्देश्य आपस में खेल भावना को बढ़ाना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। इस मौके पर बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया, अजय चौधरी, रजनीश विज, दिनेश जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें