फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बस की बैटरी हुई खराब, डिपो में फांक रही धूल

Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं मिल रही बस के लिए नई बैटरी, कई सप्ताह पहले भेजी गई थी मांग
विज्ञापन

सोलन डिपो के तहत शहर में चलाई जा रही दों इलेक्ट्रिक बसें, एक खराब
अब लोगों को लोकल रूटों पर आवाजाही में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के लोकल रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस की बैटरी खराब होने के कारण अब बस निगम के डिपो में धूल फांक रही है। ऐसे में अब लोकल रूट पर केवल एक ही इलेक्ट्रिक बस चल रही है। ऐसे में लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। एचआरटीसी की ओर से चलाई जा रही बस की बैटरी खराब होने के बाद डिपो की ओर से कई सप्ताह पहले नई बैटरी की मांग तो की, लेकिन अब तक सोलन डिपो को बैटरी नहीं मिल पा रही है।
ऐसे में अब डिपो में बस पड़ी-पड़ी धूल फांक रही है। सोलन डिपो की ओर से चलाई जा रही इन दो बसों में रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। वहीं कई लोग रोजाना की आवाजाही के लिए इन्हीं बसों पर निर्भर रहते हैं। बस की बैटरी खराब होने के बाद उसे डिपो लेकर आया गया था, जिसके बाद जांच में बैटरी खराब होने का पता चला। इस बैटरी को ठीक भी नहीं किया जा सकता है, जिस कारण बस के लिए अब नई बैटरी की ही जरूरत है। यदि बैटरी नहीं मिली तो बस को शुरू करना भी मुश्किल हो जाएगा। वहीं डिपो की दूसरी बस में भी बीच-बीच में खराबी आती रहती है। ऐसे में यदि दोनों बसों को बंद करना पड़ा, तो लोगों की परेशानी अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बस की बैटरी खराब होने के कारण वह चल नहीं पा रही है। अभी नई बैटरी के लिए मांग भेजी गई है। बैटरी मिलने के बाद बस को दोबारा से शहर के रूटों पर शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को जल्द सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। - विनोद कुमार शर्मा, अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें