फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द लारेंस स्कूल सनावर ने जीता बास्टेकबाल

Sat, 23 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
दि डेली कॉलेज इंदौर ने वैल्हल गर्ल्स स्कूल देहरादून को अपने अंतिम लीग मैच में 24-6 से हराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में आयोजित ऑल इंडिया जगपाल अंतर विद्यालय कनिष्ठ वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन महिला वर्ग  में स्ट्राबैरी फील्ड हाई स्कूल चंडीगढ़ ने वाईपीएस मोहाली को एक अहम मुकाबले में 18-05 से करारी शिकस्त दी। इसके अलावा द लारेंस स्कूल सनावर की लड़कियों ने वैल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून को हराया। महिला वर्ग में दि डेली कॉलेज इंदौर ने वैल्हल गर्ल्स स्कूल देहरादून को अपने अंतिम लीग मैच में 24-6 से हराया। एक अन्य मैच में लारेंस स्कूल सनावर ने अंतिम लीग मैच में मोती लाल स्कूल को 17-09 से करारी मात देकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

 
पुरुष वर्ग में विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ की टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा को 17-04 से करारी शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में मोती लाल राए स्कूल ने अपनी सेमी फाइनल मैच में विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ को 33-08 से पराजित करके फाइनल में अपना स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दोपहर में खेला गया दूसरा सेमीफाइनल मैच मेजबान पाइनग्रोव स्कूल ने वाई पीएस मोहाली को 34-22 से हराकर फाइनल के लिए अपना लोहा मनवाया।
 
महिला वर्ग में मेजबान पाइनग्रोव स्कूल ने स्ट्राबैरी फील्ड हाई स्कूल चंडीगढ़ को एक रोमांचक मुकाबले में 25-23 से हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। लेकिन अंत में मेजबान पाइनग्रोव की लड़कियों ने बाजी मार ली। दूसरे सेमी फाइनल में दि लारेंस स्कूल सनावर ने वैल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें