फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 15 लाख रुपये की राशि से बनेगा बसंतपुर स्कूल का खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत बसंतपुर विद्यालय में खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। खेल मैदान का निर्माण 15 लाख रुपये से होगा। इसके लिए सरकार ने फंड भी जारी कर दिया है। फंड जारी होने पर मैदान का कार्य शुरू हुआ। इसका मंगलवार को टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ठेकेदार को बेहतर मैदान तैयार करने के निर्देश भी दिए। बसंतपुर स्कूल व ग्राम वासियों की यह मुख्य मांग खेल मैदान की मांग चली थी जो अब जल्दी पूर्ण हो गई है। ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड सदस्य धनीराम ठाकुर ने बताया कि खेल मैदान का लाभ जहां स्कूली बच्चों को होगा। वहीं क्षेत्र के युवाओं को भी नशे से दूर खेल के प्रति लगाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नशे के दूर करने के लिए विभिन्न अभियान चले हुए हैं। कई क्षेत्रों में खेल मैदान न होने से युवा पीढी नशे की गिरफ्त में आ रही है, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में खेल मैदान तैयार किए जाने शुरू हो गए हैं। उधर, खेल मैदान निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रधानाचार्य राम रतन बग्गा, पंचायत प्रधान राम चंद ठाकुर, नरपत ठाकुर, लेख राम पंवर, प्रेम कंवर अन्य ने विधायक अर्की संजय अवस्थी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें