सुबाथू गुग्गामाड़ी मेले में प्रतियोगिता का आयोजन, फाइनल मुकाबले में कैथल को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू गुग्गामाड़ी मेले में हुए कबड्डी के मैच युवाओं के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण बने। फाइनल मुकाबला बसाल और कैथल की टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच के अंत तक एक दूसरे पर भारी पड़े, लेकिन अंत में बसाल की टीम ने एक अंक से कैथल को हराकर कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। बारिश के बावजूद युवा खिलाड़ियों का जज्बा कम नहीं दिखा। लगातार हो रही बारिश के चलते 14 जीटीसी की मदद से सेना के इंडोर स्टेडियम में फाइनल मुकाबले का आयोजन हुआ, जिसमें रनो पंचायत के प्रधान संजीव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश, दिनेश, जोगिंद्र , प्रदीप, संजय, महेंद्र, हरदेव, सहित रेफरी संदीप, पवन, नरेंद्र, नवीन व अजय का विशेष योगदान रहा।