फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरूणा स्कूल के होनहारों को समारोह में मिले पुरस्कार

Sat, 19 Nov 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
चंगर क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरूणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंगर क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरूणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सीमा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता राणा ने की। प्रधानाचार्य ने स्कूल से संबधित गतिविधियों पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट को मुख्यातिथि के समक्ष पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने द्वीप जलाकर और सरस्वती वंदना से किया। वहीं इस मौके पर बच्चों ने कार्यक्रम में स्वागत गीत, फुलकारी नृत्य, फैंसी ड्रेस पर्यावरण पर आधारित लघु नाटिका, देश भक्ति गीत, डांडिया नृत्य, पंजाबी भंगड़ा तथा ट्राइबल नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि पंचायत प्रधान सीमा देवी ने मेधावी और खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छठी कक्षा से रीना, नीलम, साहिल, सातवीं से नवजोत कौर, हेमंत कुमार, अनिकेत, आठवीं से सुनिया देवी, पूनम देवी, रीना देवी, नौवीं से प्रवेश कुमारी, मनीषा, सुखदीप सिंह, अनुपमा, दसवीं कक्षा से अमनप्रीत चौधरी, निशा और सोना, जमा एक से सतविंद्र कौर, नेहा, सिमरनजीत कौर, काजल, जमा दो से अमनदीप कौर, सुखप्रीत कौर, गोरव, नेहा, रवि तथा संजीव आदि छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी तरफ से नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। प्रधान सीमा देवी ने कहा कि वह सुबह जल्दी उठें, नित्य योगा और व्यायाम करें। उन्होंने बच्चों से नशे जैसी बीमारियों से दूर रहने को कहा। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान जगजीत सिंह जगा, स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान डॉ. रशपाल कौंडल, सदस्य रमेश नेगी, किशोर चंद, सुदर्शन चौधरी, समाजसेवी जेएस दुखीया, प्रवक्ता मीना शर्मा, पूनम ठाकुर, राजेश शर्मा, प्यारेलाल, इंद्रजीत सिंह, मनोज धीमान, हरदेव सिंह, राणा सिंह और राजेंद्र सिंह सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें