पुलिस ने दोनों के खिलाफ किए मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला पुलिस ने एक प्रवासी व्यक्ति से शराब की 18 बोतलें बरामद की है। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बरोटीवाला पुलिस जब गश्त पर थी तो सेंसीवाला में पुलिस ने यूपी के बदायूं के मान सिंह के कब्जे से अवैध शराब की 18 बोतलें बरामद कीं। वहीं बरोटीवाला पुलिस ने एक कार से अवैध शराब की 48 बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद आरोपी बरोटीवाला निवासी राजन मेहता के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।