बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में विद्यार्थियों ने एचआईवी मुक्त हिमाचल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। साथ ही विद्यार्थियों को अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए भी आग्रह किया। महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 70 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. अंजोरी शर्मा ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने एचआईवी के बारे में जागरुकता फैलाने और इसके प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस शपथ समारोह का आयोजन रेड रिबन क्लब की ओर से करवाया गया। प्राचार्य ने कहा कि एचआईवी मुक्त हिमाचल बनाने के लिए हमें जागरुकता और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
हमीरपुर की टेक्निकल यूविवर्सिटी के छात्र उत्पादन प्रक्रिया को समझते हुए। स्त्रोत:उद्योग प्रबंध