फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक समय पर ऋण आवंटन करें : उपायुक्त

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला सलाहकार समिति की 180वीं त्रैमासिक बैठक में मौजूद अ​धिकारी व अन्
विज्ञापन
जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बैंक ऋण आवंटन के लक्ष्यों को समय पर पूरा करें ताकि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने यह निर्देश सोमवार को जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा आयोजित जिला सलाहकार समिति की 180वीं त्रैमासिक एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
उपायुक्त ने बैंक प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिला के आमजन तक वित्तीय योजनाएं पहुंचाने के लिए सशक्त और प्रभावी प्रचार सुनिश्चित किया जाए। बैठक में यूको बैंक की प्रबंधक तमन्ना मोदगिल ने बताया कि जिला में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 30 जून तक शिशु श्रेणी में 214 लाभार्थियों को लगभग 2.44 करोड़ रुपये, किशोर श्रेणी में 1502 लाभार्थियों को लगभग 24.88 करोड़ रुपये, तरुण श्रेणी में 766 लाभार्थियों को लगभग 45.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 2490 लाभार्थियों को 73.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 267 आवेदनों में से 133 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 134 आवेदनों का कार्य प्रगति पर है।
मनमोहन शर्मा ने कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को फसल बीमा और पशु बीमा करवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि लाभार्थियों को समय पर इन योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ
उन्होंने जिला में कार्यरत बैंकों को लंबित ऋण मामलों को शीघ्र निपटाने और एमएसएमई स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर पात्रता अनुसार शीघ्र कार्यवाही करने के लिए कहा। भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी राहुल जोशी ने सभी बैंकों से री-केवाईसी और जनसुरक्षा योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, पशुपालन विभाग सोलन के अतिरिक्त निदेशक डॉ. विजय कुमार पाठक, जिला पंचायत अधिकारी सोलन जोगिंद्र प्रकाश राणा, यूको आरसेटी की निदेशक मीनू बारियां सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें