परवाणू का मामला, शिकायत पर जांच की शुरू
पर्स में बैंक के लॉकर की चाबियां समेत अन्य सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पंजाब नेशनल बैंक परवाणू की प्रबंधक का एक स्कूटर सवार पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें क्षेत्र के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस जानकारी के अनुसार पीएनपी शाखा परवाणू की प्रबंधक बीना नेगी, निवासी गांव मशून, तहसील रामपुर बुशहर ने पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दी कि जब वह देर शाम बैंक से अपने घर जा रही थी, जैसे ही वह अपने घर के समीप परवाणू पहुंची तो एक स्कूटर चालक ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि पर्स में बैंक के लॉकर की चांबी, सेफ वॉलेट समेत अन्य दस्तावेज भी है। प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।