एसबीआई की सहयोगी बैंक कर्मचारियों ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने स्टेट बैंक पटियाला के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एसबीआई मैनेजमेंट की नकारात्मक रवैये का कड़ा विरोध किया।
उन्होंने निर्णय लिया कि मैनेजमेंट की इस रवैये के खिलाफ 24 जून को देश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कर्मचारी नेता विजय वर्मा ने कहा कि संघ एसबीआई के अड़ियल रवैये को लेकर संघर्ष का रास्ता अपना रही है। इस कारण पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होगा जिसकी जिम्मेवारी एसबीआई मैनेजमेंट की होगी।
इस अवसर पर ईश्ववर सिंह रावत, प्रवीण शर्मा, परविंद्र सिंह, हेमंत, केतन कुमार, हेम सिंह, पिंताबर नेगी, आशा, सुनीता, हरदेव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सहयोगी बैंक को करे एसबीआई से अलग
एसोसिएशन की मुख्य मांग में एसबीआई के सहयोगी बैंकों को अलग करना शामिल है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की ओर से मंजूर करूणदायक भर्ती योजना लागू करना, कर्मचारियों की गृह ऋण व ओवर ड्राफ्ट लिमिट में एसबीआई के कर्मचारियों के बराबर वृद्धि करना, एसबीआई की कैरियर प्रोग्रेेशन स्कीम को सहयोगी बैंक में लागू न करने की मांग को उठाया गया। इसके अलावा कर्मचारियों ने ट्रेड यूनियन के अधिकारों के हनन को बंद करने की भी मांग उठाई।