फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौ ग्राम चिट्टे के मामले में वाहन चालक को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, तीन महीने से जेल में है आरोपी
विज्ञापन

चिट्टे के सेवन से कार सवार युवक की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिट्टे के 9.02 ग्राम बरामदगी मामले में सोलन की विशेष अदालत ने 22 वर्षीय आरोपी वाहन चालक को जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय सोलन अभय मंडियाल की अदालत ने सुनवाई करते हुए आरोपी आशीष मेहता निवासी बग्गूवाला, बरोटीवाला को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार पेश करने की शर्त पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आरोपी छह अगस्त 2026 से जेल में है।
छह अगस्त को पुलिस की टीम बरोटीवाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा की ओर से एक कार में कुछ लोग बरोटीवाला आ रहे हैं और उनके पास चिट्टा हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बरोटीवाला टोल बैरियर पर नाकेबंदी की। एक कार पहुंची जिसमें वाहन चालक और एक अन्य युवा सवार था। युवक ने चिट्टे का सेवन कर लिया था और उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं वाहन की तलाशी लेने पर 9.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसके बाद वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि मादक पदार्थ की मात्रा छोटी मात्रा से अधिक, लेकिन व्यावसायिक मात्रा से कम है। ऐसे में एनडीपीएस एक्ट की कठोर पाबंदियां लागू नहीं होतीं। ऐसे में अदालत ने नियमित रूप से अदालत में पेश होने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्तों पर आरोपी को जमानत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें