नालागढ़ के सल्लेवाल स्कूल में गलेनमार्क कंपनी की ओर से बच्चों को दिए स्कूली बैग व अन्य सामान- स
- फोटो : सीएचसी एलिया के अंदर जन औषधि केंद्र में बिक रहीं ब्रांडेड दवाओं को देखते सीएमओ।
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला सल्लेवाल में ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स कंपनी की राजपुरा यूनिट की ओर से कर्मचारी स्वयंसेवा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस दौरान विद्यालय के 113 विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी केंद्र के छह बच्चों सहित कुल 119 बच्चों को सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन आईआरजी संस्था की ओर से किया गया। इस अवसर पर परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार ने बच्चों को अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहने और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के स्कूल इंचार्ज गुरुदेव सिंह ने इस पहल के लिए कंपनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं और इससे उनकी पढ़ाई में काफी मदद मिलती है। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि पुनीत, संतोष वावन, मनोज पवार और यशपाल सहित अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के परियोजना अधिकारी बलजिंदर सिंह, पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा और दिनेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।