फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध कब्जों से अटका बद्दी का सीवरेज प्रोजेक्ट

विज्ञापन
बद्दी में फोरलेन के साथ एनएचएआई की जमीन पर लोगों ने किए कब्जे- संवाद।
विज्ञापन
बालद पुल से केंदूवाल तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में अवैध कब्जों का आरोप
विज्ञापन

विभाग ने अब तक 45 प्रतिशत कार्य पूरा होने का किया दावा
सितंबर 2026 तक परियोजना पूरी करने का रखा गया लक्ष्य
कई क्षेत्रों में खुले में बह रहा सीवरेज, लोगों में नाराजगी
फोरलेन के साथ नहीं बिछ रही लाइन, सितंबर तक का है टारगेट
डॉ. ओमपाल सिंह
बद्दी (सोलन)। अवैध कब्जों के कारण बद्दी में सीवरेज लाइन बिछाने का काम प्रभावित हो गया है। फोरलेन के किनारे कई लोगों द्वारा मुआवजा लेने के बावजूद कब्जे नहीं छोड़े गए हैं। इससे जल शक्ति विभाग को नई सीवरेज लाइन बिछाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
बद्दी में वर्ष 2016 में करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। बढ़ती जनसंख्या के कारण यह योजना पर्याप्त नहीं रही। इसके बाद विभाग को नई योजना तैयार करनी पड़ी। अब दोबारा लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवरेज योजना पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत जहां पाइपलाइन छोटी थी वहां समानांतर नई पाइप डाली जा रही है, जबकि जो क्षेत्र पहले छूट गए थे वहां नए सिरे से लाइन बिछाई जा रही है। हालांकि फोरलेन के साथ हुए अवैध कब्जों के कारण कार्य बाधित हो गया है। बद्दी में बालद पुल से केंदूवाल तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में अवैध कब्जे हैं। करीब तीन दर्जन लोगों ने एनएचएआई से मुआवजा लेने के बावजूद कब्जे नहीं हटाए हैं। फोरलेन की ड्रेन के साथ एनएचएआई ने दो मीटर जमीन खाली छोड़ी हुई है, ताकि सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियां वहां पाइपलाइन या अन्य सुविधाएं स्थापित कर सकें। आरोप है कि कब्जाधारकों ने इस जमीन पर भी अतिक्रमण कर लिया है, जिससे जल शक्ति विभाग का कार्य रुक गया है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार अब तक परियोजना का लगभग 45 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस योजना को सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन मौजूदा स्थिति में समय पर कार्य पूरा होना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय निवासी कृष्ण कौशल, दीपू पंडित, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर और रमन कौशल ने कहा कि बद्दी में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सीवरेज व्यवस्था अब तक सुचारू नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होना आम बात बन गई है। बद्दी-साई मार्ग पर लेबर चौक, रेड लाइट चौक और चक्का रोड के पास सीवरेज खुले में बह रहा है। लोगों
फोरलेन के साथ कब्जाधारकों को विभाग का सहयोग करना चाहिए, तभी सीवरेज लाइन का कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा।
-राहुल अबरोल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग

बद्दी में फोरलेन के साथ एनएचएआई की जमीन पर लोगों ने किए कब्जे- संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें