फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर पांच नामजद

विज्ञापन
Baddi police registers case against five workers of pharma company for violationg corona guideline
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर फार्मा कंपनी के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये कामगार कंपनी गेट पर सामूहिक रूप से खड़े होकर अन्य कामगारों को अंदर जाने से रोक रहे थे।
विज्ञापन

बीटा कंपनी की सहायक प्रबंधक सरिता ने बताया कि जब वह कंपनी पहुंचीं तो मुकेश कुमार, नरेश कुमार, रामलाल, खमिद्र सिंह और नरेश कंपनी गेट पर खड़े होकर कामगारों को अंदर जाने से रोक रहे थे। कामगारों को रुकने से वहां पर जमघट लग गया।
गेट पर तैनात सिक्योरिटी प्रबंधक सुखविंद्र को भी इन लोगों ने अंदर नहीं आने देने को कहा। ये सभी लोग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे थे। बद्दी पुलिस ने शिकायत पर इन पांचों युवकों के खिलाफ कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें