बद्दी मे एएसपी अशोक वर्मा पुलिस व होमगार्ड के जवानो को चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए- स्रो
- फोटो : 1
पुलिस एवं होमगार्ड जवानों को चुनाव ड्यूटी के लिए दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत शनिवार को पुलिस जिला बद्दी में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों एवं होमगार्ड जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक योगराज चंदेल ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू चुनाव संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस कर्मियों एवं होमगार्ड जवानों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने जवानों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं अनुशासित रहने के निर्देश भी दिए गए।