यूपी के बदायूं का रहने वाला है, मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने वार्ड तीन स्वराज माजरा में यूपी के एक व्यक्ति से 516 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने अफीम को कब्जे में लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बद्दी पुलिस स्वराज माजरा में गश्त पर थी तो एक व्यक्ति हाथ में लाल रंग का लिफाफा लेकर तेज-तेज चल रहा था। पुलिस ने जब उस व्यक्ति को रुकने के लिए आवाज लगाई तो वह पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके उसे काबू किया। पकड़ा गया आरोपी सोनू पुत्र बलवंत यूपी के जिला बदायूं के तहसील बिसौली के नमोली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने अफीम को कब्जे में लेने के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।