फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक डिटेल मांग धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों से उनके बैंक खातों की डिटेल लेकर उनके पैसे उड़ाते थे। डीएसपी साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में टीम ने दिल्ली से इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह से एक लाख रुपया भी रिकवर कर लिया है। जुलाई माह में झाड़माजरी के राजेंद्र गुप्ता को एक अंजान फोन आया।
विज्ञापन

इसमें क्रेडिट कार्ड को लेकर उनके बैंक की डिटेल मांगी गई। गिरोह ने राजेंद्र गुप्ता को अपने जाल में फंसा लिया और उनके बैंक में जमा 2.30 लाख रुपये झटक लिए। राजेंद्र गुप्ता ने बरोटीवाला थाने में अपने साथ हुए धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। रोहित मालपानी ने मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी साहिल अरोड़ा को दिया। साहिल अरोड़ा ने मोबाइल टावर लोकेशन के तहत मामले की जांच की। इन लोगों ने फेक सिम से खाते से पैसा चुराने का कार्य किया। डीएसपी ने दिल्ली के जनकपुरी स्थित इस गिरोह के कार्यालय का पता लगाया। यह दिल्ली में कॉल सेंटर चलाते थे। पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक जनकपुरी दिल्ली के सार्थक, विष्णु गार्डन दिल्ली से कर्णदीप और अतुल को गिरफ्तार किया है।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके पर आवश्यक सुबूत जुटा लिए हैं। साथ ही एक लाख रुपये जो इन लोगों ने किसी दूसरे खाते में डाले थे, उसे खाते को फ्रीज कर पैसा रिकवर कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें