फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी-नालागढ़ मार्ग खस्ता हाल, 20 मिनट की जगह लग रहा एक घंटा

Sun, 08 Sep 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़-बद्दी सड़क पर बारिश के बाद खड़ा पानी। संवाद
विज्ञापन
लोगों ने फोरलेन के काम में तेजी लाने की रखी मांग
विज्ञापन


मार्ग पर पड़े गड्ढे से वाहन चालक रोज हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। बद्दी से नालागढ़ तक मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। फोरलेन का कार्य चलने के कारण नालियां अभी तक नहीं बनी है। एक ओर से मार्ग ऊंचा और दूसरे और से नीचे होने से जगह-जगह पानी भराव हो रहा है। सड़क में गड्ढे पड़े हुए हैं। जिससे यहां पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। बद्दी से नालागढ़ तक जाने में 17 किमी का रास्ता एक घंटे में तय हो रहा है। लोगों ने इस मार्ग की मरम्मत करने की मांग की है।

बद्दी से नालागढ़ तक फोरलेन का निमार्ण कार्य चल रहा है। मार्ग जगह-जगह से उखड़ गया है। निमार्ण कंपनी ने जो मार्ग बनाया था। वह बारिश से गड्ढो में तबदील हो गया है। बद्दी से नालागढ़ तक जाने के लिए 20 मिनट का समय लगता है, लेकिन गड्ढों के चलते एक घंटे का समय लग रहा है। जिससे फ्यूल बिना कारण नष्ट हो रहा है। हालात यह है कि लोग अब नालागढ़ जाने में कतराने लगे हैं। सुबह और शाम को कंपिनयों के छुट्टी के दौरान जाम लग जाता है। लोग भुड्ड बैरियर से वाया थाना हो कर अपने घर पहुंच रहे हैं। बद्दी के कृष्ण कुमार कौशल ने बताया कि मार्ग पर पड़े गड्ढे पानी से भरा होने से इसका अंदाजा लगाना काफी कठिन हो रहा है। जिससे गाड़ियां गड्ढों में गिरने से खराब हो रही हैं। दुर्घटनाएं भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनएचआई के प्रोजेक्ट प्रभारी इंजीनियर असलम खां ने बताया कि मार्ग की मरम्मत का कार्य लगातार चल रहा है। बारिश के चलते यह कार्य बाधित हो रहा है। जैसे ही मौसम साफ होता है तो पूरे मार्ग की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें