फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद बद्दी ने जेबीआर कंपनी को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। नगर परिषद बद्दी की बैठक में सफाई कंपनी जेबीआर को नोटिस जारी कर दिया है। अगर वह अपनी कार्यप्रणाली में 15 दिन के भीतर सुधार नहीं करती है तो नप खुद सफाई का जिम्मा संभालेगी। ऐसे में सफाई कंपनी से काम नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले काफी समय से कंपनी सफाई व्यवस्था सही तरीके से नहीं कर रही है। इसके चलते नगर परिषद को यह फैसला लेना पड़ा। सफाई ठेेकेदार को अपने कामगारों की संख्या पूरी करने को कहा गया है। इस बैठक नप अध्यक्ष उर्मिला चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बीबीएनडीए के सीईओ ने सफाई को लेकर सवाल उठाया था जिस पर नप ने सफाई कंपनी को चेतावनी दी।
इस बैठक में सब्जी मंडी के साथ चौराहे पर महाराणा प्रताप और रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा लगाई जाएगी। स्वराज माजरा में बन रहे हर्बल पार्क के निर्माण कार्य पर तेजी लाने को कहा गया। वार्ड एक, दो व चार में बन रहे सामुदायिक भवनों के निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करने को कहा गया। बद्दी नप क्षेत्र की सभी नालियों को सफाई करवाने के लिए संबंधित वार्ड पार्षदों को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में पास किए 65 नक्शे
बद्दी में नप के बनाए शौचालयों में रंग-रोगन होगा। सब्जी मंडी की पुताई का कार्य किया जाएगा। सभी वार्ड सदस्यों को अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए कहा। बैठक में 65 नक्शे पास किए गए। बैठक में उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, किरण टी गौतम, संतोष कुमारी, अमरजीत कौर, मोहन लाल, जस्सी, सुरजीत चौधरी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें