फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएनडीए की पार्किंग में शिफ्ट हुआ बद्दी का बस अड्डा

Fri, 12 Jan 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में एनएचआई के फ्लाईओवर के कार्य के चलते खाली किया गया बस अड्‌डा। संवाद
विज्ञापन
अब सभी बसें इसी अड्डे पर रुकेंगी, नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

फोरलेन कंपनी ने निर्माण के चलते कर बस स्टैंड कर दिया है बंद

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के बस अड्डे के साथ फ्लाईओवर का कार्य शुरू होने से शुक्रवार से बस्अ ड्डे का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया। ऐसे में अब बसों को बीबीएनडीए की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। शनिवार से सभी बसें इसी पार्किंग में रुकेंगी और यहीं से रवाना होंगी। पार्किंग में ही अस्थायी रूप से बस अड्डा बना लिया गया है।
बद्दी के सनसिटी मार्ग पर बीबीएनडीए ने ट्रकों के लिए पार्किंग काफी बड़ी बनाई हुई है जिसे बीबीएनडीए ने ठेके पर दिया हुआ है लेकिन यहां पर बहुत कम ट्रक खड़े होते हैं। बद्दी-नालागढ़ फोरलेन का कार्य चल रहा है। जहां पर बद्दी का बस अड्डा था वहीं पर फ्लाई ओवर बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मार्च तक फ्लाईओवर को कार्य पूरा होना है। इसलिए निर्माण कंपनी ने इस बस अड्डे को पूरी तरह से बंद कर दिया है। निर्माण कंपनी ने पहले ही एचआरटीसी को अवगत करा दिया था। कुछ दिन पहले सीपीएस राम कुमार ने एसडीएम और एचआरटीसी के आरएम जोगिंद्र चौधरी के साथ बीबीएनडीए के पार्किंग और ट्रक यूनियन के समीप निगम की खाली पड़ी जमीन को देखा था। लेकिन पार्किंग में ज्यादा काम न होने से सीपीएस ने पार्किंग को ही अस्थायी बस अड्डे के लिए चयनित कर दिया था। हालांकि यह बद्दी से दूर है लेकिन यहां पर जगह पहले ही पक्की होने से यहां पर बसों को खड़ी करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। शनिवार को जैसे ही फोरलेन की निर्माण कंपनी ने बस अड्डे को बंद किया तो इसके साथ ही पार्किंग में बसों का ठहराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह ने कहा कि फोरलेन तैयार करने वाली कंपनी ने काफी पहले से इसे बंद करने की नोटिस दिया था लेकिन उनके पास कोई विकल्प न होने से बसों की यहीं पर खड़ा कराया जा रहा था। इसी बीच सीपीएस राम कुमार ने प्रशासन के साथ बीबीएनडीए की पार्किंग को अस्थायी बस ड्डे के लिए चयन कर लिया था। उन्होंने ठेकेदार से इस बारे में बातचीत करने के बाद इसे अस्थायी अड्डा बना दिया है। जबतक अड्डा नहीं बनता है तब तक बसों को यहीं पर ही रोका जाएगा।

बद्दी में एनएचआई के फ्लाईओवर के कार्य के चलते खाली किया गया बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें